Skip to main content

मैड्रिड (madrid) शहर के बारे में

     एक दिन जब हमारे कुछ दोस्तों में कही विदेश जाने की चर्चा होने लगी थी तब सब अपनी अपनी पसंद की बाहर की जगहों के नाम गिनाने लगे । फिर ज्यादातर दोस्तों ने एक शहर के बारे में बोला जो था मैड्रिड ( madrid)। फिर सब दोस्तों ने यह तय किया कि अगले दिन इसके बारे में खूब सारी जानकारियां एकत्र की जाएगी । इसके बाद सब दोस्तों ने मेरे इस शहर के बारे में काफ़ी अच्छी-खासी जानकारी एकत्र की जो इस प्रकार है :- मैड्रिड (madrid) स्पेन की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। मैड्रिड (madrid), देश और मैड्रिड (madrid)क्षेत्र के समुदाय दोनों के केंद्र में मंझनारेस (Manzanares) नदी पर स्थित है, स्पेन (spain) की राजधानी के रूप में, सरकार की सीट, स्पेनिश सम्राट का निवास, मैड्रिड देश का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। यह समुद्र के स्तर से कुछ 2,120 फीट (646 मीटर) की ऊँचाई पर मेसेटा (स्पेनिश शब्द मेसा, "टेबल") से प्राप्त रेत और मिट्टी के एक अविच्छिन्न पठार पर स्थित है, जो इसे उच्चतम राजधानियों में से एक बनाता है।  सिएरा डी गुआडरमा (Sierra de Guadarrama) की निकटता के साथ यह स्थान, ...

A smart women part 4

   
𒄋  जब उसने बताया कि
            मैं उसके व्यवसाय का  सहयोगी बनकर उसका सारा पैसा हासिल कर सकता  हूं तो मुझे लगा मैं ही क्यों ये काम तो कोई भी कर  सकता था और इंग्लैंड में भी बहुत से लोग थे जो उसका इस काम में साथ दे सकते थे पर उसने मुझसे क्यों कहा। 

 ये सोचते सोचते मैंने उस विदेशी महिला से  पूछ
 ही लिया कि इस काम के लिए तुमने मुझे ही क्यों चुना तो उसने कहा कि ये काम तो मैं अपने पति से भी करवा सकती थी पर वो इतना भाग्यशाली नहीं था जितना कि तुम हो। और तुम एक भरोसेमंद  आदमी हो जिस पर मैं विश्वास कर सकती हु। ये सब भगवान ने शायद तुम्हे  मेरी मदद  के लिया चुना हो मैंने नहीं। अब मैं तुम्हे आगे बताती हु कि तम्हे क्या करना है, तुम्हे मैं उस आदमी जो की मर गया है उसकी सारी जानकारी देती हु और उसके बाद तुम्हे  एक आवेदन पत्र तैयार करना है उसमे क्या लिखना है उसको मैं आगे बताउंगी। और हम लोगो को 40 लाख डॉलर का 98 प्रतिशत  ही मिलेगा क्युकि दो प्रतिशत टैक्स में जायेगा फिर जो पैसा आएगा उसमे आधा हिस्सा तुम्हारा  और आधा हमारा होगा। पर ये पैसा हम दोनों को   पूरा भी मिल सकता है  अगर हम दोनों  एक दूसरे से शादी कर लें। 
 मैं इस काम के बाद इंडिया में खुद आउंगी और तुमसे शादी करके एक नये जीवन की शुरुआत करूंगी। साथ ही साथ हम दोनों एक नये व्यसाय को भी शुरू कर देंगे। इस बारे में तुम क्या सोचते हो जरूर बताना। 
        फिर मैं जब उसने शादी के लिए कहा तो सोच में पड़  गया क्युकि ऐसे बहुत से वारदात  हुए है जिसमे बहुत लोगो ने अपनी जान गवाई  है  तो इसमें मेरा एक भी गलत कदम मुझको भारी पड़ सकता था। 

फिर काफ़ी सोचने के बाद मैंने उसे सन्देश भेजा कि ठीक है शादी की बात बाद में पहले पैसे कैसे आएंगे ये देखना है। 
         कुछ दिन बाद उसने एक आवेदन पत्र  तैयार करके  मुझे भेजा और कहा कि तुम्हे ये आवेदन पत्र बैंक को भेजना है। उसके बाद बैंक क्या तुमसे मांगता है उसका इंतज़ार करना है। और जैसे ही बैंक कि तरफ से कुछ भी आता है वो मुझे तुरंत बताना है। 

उसके बाद वो विदेशी महिला कहती है कि तुम्हे इन सब के बाद इंग्लैंड के कोर्ट में आना पड़ेगा जिसमे तुम्हे उस आदमी के बारे में जो मर गया है सब बताना पड़ेगा उसके बाद कोर्ट में जब साबित हो जायेगा कि तुम उसके सहयोगी थे तो हम दोनों अपनी योजना में कामयाब हो जायेंगे।

 अब तुम जो आवेदन  पत्र मैंने भेजा है उसको जल्द से जल्द बैंक को भेजो और  भेजनें के बाद मुझे बताओ। 
            उसकी इस सन्देश के बाद मैं अब समझ गया कि वो काफ़ी चालक औरत है। मैंने सोचा अगर मैं बैंक को ये सन्देश  भेजूंगा तो बैंक मेरे खिलाफ कार्यवाही  कर सकती है अगर उसके द्वारा  बताई जानकारी  गलत हुई तो। फिर मैंने उसके सारे सन्देश की जाँच  करनी शुरू  की तो पता चला कि उसने जो मोबाइल नंबर  अपने सन्देश में दिया था वो गलत था। उसने किसी एक छोटी लड़की कि तस्वीर दी थी और पूरे सन्देश में वो ये बताती रही थी कि मेरे लड़के की तस्वीर है ये। और उसने इसीलिए कहा था कि  मेरे नंबर पे कॉल ना करना क्युकि गलत नंबर दिया था तो वही अपने जाल में फंस जाती।
 
         बहुत दिन बाद मैंने उसको एक अंतिम  सन्देश भेजा कि तुम पूरी तरह से विश्वाश  करने के लायक नहीं हो तो मैं बैंक को आवेदन पत्र नहीं भेजूंगा। और तुम इस काम को करने के लिए किसी और से मदद  ले सकती हो। धन्यवाद। 

           काफ़ी दिन से इन सब चीज़ो  से मैं काफ़ी परेशान था इस आखिरी सन्देश के बाद मैंने एक चैन कि सांस ली। इसके बाद उस महिला का सन्देश आज तक नहीं आया। 

................. ×......................... ×......................... ×........

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक डर की शुरुआत : कुचिसाके ओना (Kuchisake Onna)

ओइजा(Ouija) बोर्ड की हकीकत जानने के बाद अब मुझे इन सब में रूचि पहले से ज्यादा बढ़ गयी।  फिर उसके बाद का वीडियो (video) चार्ली - चार्ली (charlie) गेम से सम्बंधित था जिसको खेलने के लिए आपको पेंसिल (pencil) और पेपर (paper) की जरुरत होंगी और जिससे  चार्ली ( charlie) की आत्मा को बुलाया जाता है। इस गेम (game) के बारे में  बताते है कि इसको कोई बीच में नहीं छोड़ के जा सकता है। कुछ वीडियो (video) में ये दिखाया भी गया कि जिसने बीच में इस गेम (game) को छोड़ा उसके साथ कुछ ना कुछ बुरा हुआ।        अब चार्ली - चार्ली (charlie) गेम (game) के वीडियो (video) को देखने के बाद मेरे अंदर ये सब देखने की रूचि और बढ़ी। फिर जो मैंने देखा वो शायद ज्यादा ही डरावना था पर उसकी कहानी बड़ी रोचक थी जिसकी वजह से बिना डर के मैंने उस वीडियो को  देखा। वीडियो में एक जापानी महिला जिसका नाम कुचिसाके  ओना ( kuchisake onna), के बारे में बताया जाता है।  उस वीडियो (video) में बताया जाता है कि  कैसे उसको बदसूरत बना दिया जाता है उसके पति के  द्वारा। उसका पति उसके मुँह के कोनो ...

A small mistake (एक छोटी गलती )

                   ब्राह्मण परिवार में जन्म लेने के कारण बचपन से ही पाप, पुण्य, नीति, अनीति, सदाचार, दुराचार आदि चीज़ो के बारे में ज्ञान दिया जाने लगा। फिर बचपन से ही ये सब सुनने से मन मे एक बात तो आ गयी कि अगर गलत करेंगे तो सजा तो जरूर मिलेगी चाहे वो किसी रूप मे हो।                 मेरी उम्र उस समय बारह साल रही होंगी और उस समय तक छोटी छोटी चीज़ो का इतना ज्ञान आ गया था कि किसी को परेशान करेंगे तो भगवान कि नज़र में वो गलत ही होगा। उस समय क्रिकेट  खेलने में मुझे बहुत मज़ा आती थी। एक मैदान जहाँ से मैंने क्रिकेट  खेलने की शुरुआत की वो मेरे घर के पास में था। और रोजाना शाम को अपने दोस्तों के साथ स्कूल  से आने के बाद उस मैदान पर क्रिकेट  खेलने जाया करता था। पर कुछ ही दिन उस मैदान पर क्रिकेट  खेल पाए उसके बाद उस मैदान को उस समय की सरकार ने अपने अधीन कर लिया। तब हम लोग सोचने लगे की अब कहा जाये क्रिकेट खेलने क्युकि अब तक आदत हो गयी थी और बिना खेले अब हम लोगो का समय ना बीते। फिर हम ...

एक पुरानी धारणा ( An Old Belief )

           उस दिन मुझे एक प्रतियोगी परीक्षा के लिए कानपुर जाना था। कानपुर जाने के लिए  मैं जैसे ही निकलने वाला था तभी सामने वाले घर से किसी के छींकने की आवाज आयी। तब मेरे माता-पिता मुझे थोड़ा रुक कर घर से निकलने के लिए कहने लगे। पर मै इन सब चीज़ो में उस समय विश्वास नहीं करता था पर माता-पिता ने रोका तो उनके कहने से थोड़ी देर बाद ही घर के लिए निकला।               परीक्षा सुबह दस बजे थी और लखनऊ से कानपुर ट्रेन (train) से जाने  में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता था। अब मैं घर से निकलने के बाद स्टेशन पर सात बजकर बीस मिनट पर टिकट (ticket) के साथ,  एक ट्रेन (train) आने वाली थी, उसका इंतज़ार कर रहा था। फिर अचानक से घोषणा होती है कि लखनऊ  से कानपुर वाली ट्रेन आधे घंटे लेट ( late) है। फिर मैं ये सुनकर सोच में पड़ गया कि कानपुर में परीक्षा का केंद्र ( centre) स्टेशन (station) से ना जाने कितनी दूर होगा। अब सब कुछ ट्रेन पर निर्धारित था अगर जल्दी आ गयी तो समय पर परीक्षा देने को मिल जायेगा नहीं तो लेट ( late) होने पर पर...