ओइजा(Ouija) बोर्ड की हकीकत जानने के बाद अब मुझे इन सब में रूचि पहले से ज्यादा बढ़ गयी।
फिर उसके बाद का वीडियो (video) चार्ली - चार्ली (charlie) गेम से सम्बंधित था जिसको खेलने के लिए आपको पेंसिल (pencil) और पेपर (paper) की जरुरत होंगी और जिससे चार्ली ( charlie) की आत्मा को बुलाया जाता है। इस गेम (game) के बारे में बताते है कि इसको कोई बीच में नहीं छोड़ के जा सकता है। कुछ वीडियो (video) में ये दिखाया भी गया कि जिसने बीच में इस गेम (game) को छोड़ा उसके साथ कुछ ना कुछ बुरा हुआ।
अब चार्ली - चार्ली (charlie) गेम (game) के वीडियो (video) को देखने के बाद मेरे अंदर ये सब देखने की रूचि और बढ़ी। फिर जो मैंने देखा वो शायद ज्यादा ही डरावना था पर उसकी कहानी बड़ी रोचक थी जिसकी वजह से बिना डर के मैंने उस वीडियो को देखा। वीडियो में एक जापानी महिला जिसका नाम कुचिसाके ओना ( kuchisake onna), के बारे में बताया जाता है। उस वीडियो (video) में बताया जाता है कि कैसे उसको बदसूरत बना दिया जाता है उसके पति के द्वारा। उसका पति उसके मुँह के कोनो को कान से कान तक काट दिया जिसके बाद से वो बदसूरत हो गयी और सुन्दर महिलाओं से नफरत करने लगी। इसके बाद उस वीडियो में बताते है कि उस महिला की मृत्यु के बाद उसकी आत्मा जापान की सड़को में घूमने लगी और वो भी अपने मुँह को किसी चीज से ढककर और हाथ में चाकू या कैंची लेकर। कुछ जापान के लोग बताने भी लगे कुछ साल बाद उसकी मौत के कि मैंने उसकी आत्मा को देखा है। और कुछ लोग बताते है कि वो जिसके भी सामने पड़ जाये तो उनसे सबसे पहले ये पूछती है कि " क्या मैं सुन्दर हूं? " अब इसका जवाब जो भी " नहीं " में देता है तो वो उसको तुरंत मार देती है और अगर कोई उसका जवाब "हाँ " में देता है तो वो पहले अपना चेहरा उसको दिखाती है फिर कैंची या चाकू से उसका भी मुँह के कोनो से कान तक काटकर अपनी तरह बना देती है।
कुचिसाके ओना (kuchisake onna) की कहानी सुनने में बहुत ही ज्यादा रोचक लगी और ऐसी ही कहानी की तलाश में मैं यूट्यूब (youtube) पर और वीडियो (video) ऐसे ही ढूंढने लगा। लगातार एक महीने तक ये सब देखते देखते मेरे अंदर की सकारात्मक चीज़े गायब होने लगी जैसे हर चीज में गलत और बुराई के बारे में सोचने लगा। अब इसके बाद जो होता है वो पल मुझे बहुत कुछ सिखाने वाले था और मै इसके बाद कहाँ से कहाँ रुख कर लेता हूं।
आगे जारी है.....



Is it real???..incident?
ReplyDeleteYes AwesomeAB
Delete