Skip to main content

मैड्रिड (madrid) शहर के बारे में

     एक दिन जब हमारे कुछ दोस्तों में कही विदेश जाने की चर्चा होने लगी थी तब सब अपनी अपनी पसंद की बाहर की जगहों के नाम गिनाने लगे । फिर ज्यादातर दोस्तों ने एक शहर के बारे में बोला जो था मैड्रिड ( madrid)। फिर सब दोस्तों ने यह तय किया कि अगले दिन इसके बारे में खूब सारी जानकारियां एकत्र की जाएगी । इसके बाद सब दोस्तों ने मेरे इस शहर के बारे में काफ़ी अच्छी-खासी जानकारी एकत्र की जो इस प्रकार है :- मैड्रिड (madrid) स्पेन की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। मैड्रिड (madrid), देश और मैड्रिड (madrid)क्षेत्र के समुदाय दोनों के केंद्र में मंझनारेस (Manzanares) नदी पर स्थित है, स्पेन (spain) की राजधानी के रूप में, सरकार की सीट, स्पेनिश सम्राट का निवास, मैड्रिड देश का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। यह समुद्र के स्तर से कुछ 2,120 फीट (646 मीटर) की ऊँचाई पर मेसेटा (स्पेनिश शब्द मेसा, "टेबल") से प्राप्त रेत और मिट्टी के एक अविच्छिन्न पठार पर स्थित है, जो इसे उच्चतम राजधानियों में से एक बनाता है।  सिएरा डी गुआडरमा (Sierra de Guadarrama) की निकटता के साथ यह स्थान, ...

College life

                कॉलेज  के दिन भी क्या दिन हुआ करते थे। कॉलेज  में उस समय अंतिम वर्ष  की परीक्षा  होने वाली थी। हमारे साथ तीन दोस्त जो काफ़ी खास हो चुके थे। अंतिम वर्ष की  परीक्षा के कारण सब लोग तनाव में थे। पर हमारे तीन दोस्तों में एक दोस्त(अंकुर ) ऐसा था जिसने पूरे वर्षभर कोई भी परीक्षा की  तैयारी नहीं की  थी। अब उसके लिए हमारे तीनो दोस्तों में सबसे ज्यादा तनाव का माहौल और एक डर था कि कही वो अतिम वर्ष की  परीक्षा में अनुतीर्ण ना हो जाये। परीक्षा होने में समय केवल एक माह का  ही बचा था। अंकुर  के अंदर  एक बुरी आदत थी कि वो जब ज्यादा तनाव में होता था तो सिगरेट पीने लगता था। और उसने डर के मारे उस एक माह में काफ़ी ज्यादा मात्र में सिगरेट पी थी। और उसने अपनी नींद को भी त्याग दिया केवल उसने अपनी पढ़ाई पे ही ध्यान लगाया। दिन रात एक कर दिया उस एक महीने में।
        
     
 

                                   फिर परीक्षाएं  शुरू हुई। उस समय हम लोगो को भी अंकुर का डर सताने लगा था कि कही वो इस परीक्षा में अनुतीर्ण ना हो जाये। हम सब दोस्त परीक्षा देने के बाद एक दूसरे से मिलते थे और सब कुछ ना कुछ किसी सवाल पे बहस किया करते थे कि ये ऐसा होना था पर अंकुर शांत रहता था और सिर्फ एक हंसी अपने चहेरे  पे रखता था और किसी से कुछ नहीं बोलता था। ऐसे करते करते हम लोगो की  परीक्षाएं  समाप्त हुई। पर अंकुर परीक्षाएं  समाप्त होने के बाद जब भी हम लोगो से मिलता था तो उसके अंदर गजब का आत्मविश्वाश था उस समय जैसे की उसे कोई डर नहीं था कि वो परीक्षा में उत्तीर्ण  होगा या नहीं हम लोग भी ये देख के हैरान थे पर जो भी था उसके आत्मविश्वाश को देख कर हम लोगो को भी ख़ुशी हो रही थी।

                    फिर दो महीने के बाद हम सब की परीक्षाओ का परिणाम  आया। हम सब एक दूसरे के परिणाम जानने के लिए उत्सुक थे कि कौन कौन कितने अंको के साथ उत्तीर्ण  हुआ है। फिर पता चला अंत में कि  अंकुर ने सबसे ज्यादा अंक अर्जित किये है जिसकी कोई उम्मीद ना थी और जिसका डर था हम लोगो को कि ये उत्तीर्ण  भी नहीं हो पायेगा। पर कही ना कही ये लग रहा था हम लोगो को कि उसकी महीने की मेहनत ने हम लोगो की एक साल की मेहनत को पीछे कर दिया। जिसे  उस समय हम लोगो ने अपनी आँखों से ये देखा कि जिसमे किसी काम को करने का जूनून हो चाहे वो डर से हो या मन से हो उसको सफलता उस क्षेत्र में जरूर मिलती है। फिर हम सब मिले अंकुर से उसको बधाई दी उसकी सफलता के लिए।
 


....................................................................................................
       

                     What were the days of college also?  The final year exam was going to be held in the college at that time.  Three friends with us who had become very special.  Everyone was under stress due to the final year examination.  But among our three friends, there was one friend (Ankur) who did not prepare for any examination throughout the year.
                       
Now for him, among all our three friends, there was an atmosphere of stress and a fear that he would not fail the exam for the last year.  Only one month was left for the examination.  There was a bad habit inside Ankur that when he was under more stress, he used to smoke cigarettes.  And he smoke a lot of cigarettes in that one month out of fear.  And he also gave up his sleep only he focused on his studies.  He did it day and night in that one month.
                       Then the examinations started.  At that time, we also started to fear of ankur that they should not fail this test.  We all friends used to meet each other after taking the exam and all used to argue on some question that it was supposed to happen but Ankur kept calm and just kept a laugh on his face and did not talk to anyone.  .  By doing this, we ended our examinations.  But when we meet Ankur after examinations were over, there was a lot of confidence in him that as if he had no fear that he would pass the exam or not, we were also surprised to see it, but whatever it was  We were also happy to see his self-confidence.

                Then after two months, the results of all our exams came.  We were all eager to know each other's results that who has passed with so many points.  Then it was revealed that in the end, Ankur has scored the highest number, which was not expected and which we were afraid that he will not be able to pass.  But somewhere it seemed to us that his month's hard work has put back a year's hard work for us.  So at that time, we saw with our own eyes that there is a passion to do any work, whether it is from fear or from mind, it definitely gets success in that area.  Then we all met Ankur and congratulated him for his success.
............................... *............................... *................................

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक डर की शुरुआत : कुचिसाके ओना (Kuchisake Onna)

ओइजा(Ouija) बोर्ड की हकीकत जानने के बाद अब मुझे इन सब में रूचि पहले से ज्यादा बढ़ गयी।  फिर उसके बाद का वीडियो (video) चार्ली - चार्ली (charlie) गेम से सम्बंधित था जिसको खेलने के लिए आपको पेंसिल (pencil) और पेपर (paper) की जरुरत होंगी और जिससे  चार्ली ( charlie) की आत्मा को बुलाया जाता है। इस गेम (game) के बारे में  बताते है कि इसको कोई बीच में नहीं छोड़ के जा सकता है। कुछ वीडियो (video) में ये दिखाया भी गया कि जिसने बीच में इस गेम (game) को छोड़ा उसके साथ कुछ ना कुछ बुरा हुआ।        अब चार्ली - चार्ली (charlie) गेम (game) के वीडियो (video) को देखने के बाद मेरे अंदर ये सब देखने की रूचि और बढ़ी। फिर जो मैंने देखा वो शायद ज्यादा ही डरावना था पर उसकी कहानी बड़ी रोचक थी जिसकी वजह से बिना डर के मैंने उस वीडियो को  देखा। वीडियो में एक जापानी महिला जिसका नाम कुचिसाके  ओना ( kuchisake onna), के बारे में बताया जाता है।  उस वीडियो (video) में बताया जाता है कि  कैसे उसको बदसूरत बना दिया जाता है उसके पति के  द्वारा। उसका पति उसके मुँह के कोनो ...

एक डर की शुरुआत : ओइजा (Ouija) बोर्ड

         एक दिन मैं जब यूट्यूब (youtube) पर  कुछ वीडियो (video) देखने चला तो मेरी नज़र  में एक वीडियो (video) ऐसा पड़ा जो पॉपी (poppy) के गाने पर आधारित था पर शायद ये किसी चीज की  शुरुआत थी कोई ऐसी चीज जो मेरे जीवन में पहली बार होनी थी। अब मैंने उस वीडियो (video) को पूरा देखा तो मुझे उसको देखकर जैसे कुछ जिज्ञासा हुई कि  पॉपी ( poppy) के गाने वाले वीडियो और देखे जाये और उसका गाना सुनने में भी बहुत अच्छा लगा तो उससे  मेरे मन में हलचल सी हुई। अब जब मैंने उसके गाने के  वीडियो देखे वो सब अच्छे लगे तो मुझे पॉपी (poppy) को जानने की इच्छा हुई तब बाद में मुझे पता लगता है कि पॉपी (poppy) इल्लुमिनाति (Illuminati) के लिए काम करती है।            अब इल्लुमिनाति मेरे लिए एक नया शब्द था तो मुझे लगा क्यों ना अब पूरा एक तरफ से जानने की कोशिश की जाये कि आखिर है क्या ये। पॉपी (poppy) के बारे में काफ़ी कुछ अब मुझे पता चल चुका था जैसे उसका चेहरा एक अभिव्यक्तिहीन चेहरा है और उसके बारे में ये भी बताते है कि उसके वीडियो म...

मैड्रिड (madrid) शहर के बारे में

     एक दिन जब हमारे कुछ दोस्तों में कही विदेश जाने की चर्चा होने लगी थी तब सब अपनी अपनी पसंद की बाहर की जगहों के नाम गिनाने लगे । फिर ज्यादातर दोस्तों ने एक शहर के बारे में बोला जो था मैड्रिड ( madrid)। फिर सब दोस्तों ने यह तय किया कि अगले दिन इसके बारे में खूब सारी जानकारियां एकत्र की जाएगी । इसके बाद सब दोस्तों ने मेरे इस शहर के बारे में काफ़ी अच्छी-खासी जानकारी एकत्र की जो इस प्रकार है :- मैड्रिड (madrid) स्पेन की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। मैड्रिड (madrid), देश और मैड्रिड (madrid)क्षेत्र के समुदाय दोनों के केंद्र में मंझनारेस (Manzanares) नदी पर स्थित है, स्पेन (spain) की राजधानी के रूप में, सरकार की सीट, स्पेनिश सम्राट का निवास, मैड्रिड देश का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। यह समुद्र के स्तर से कुछ 2,120 फीट (646 मीटर) की ऊँचाई पर मेसेटा (स्पेनिश शब्द मेसा, "टेबल") से प्राप्त रेत और मिट्टी के एक अविच्छिन्न पठार पर स्थित है, जो इसे उच्चतम राजधानियों में से एक बनाता है।  सिएरा डी गुआडरमा (Sierra de Guadarrama) की निकटता के साथ यह स्थान, ...