Skip to main content

मैड्रिड (madrid) शहर के बारे में

     एक दिन जब हमारे कुछ दोस्तों में कही विदेश जाने की चर्चा होने लगी थी तब सब अपनी अपनी पसंद की बाहर की जगहों के नाम गिनाने लगे । फिर ज्यादातर दोस्तों ने एक शहर के बारे में बोला जो था मैड्रिड ( madrid)। फिर सब दोस्तों ने यह तय किया कि अगले दिन इसके बारे में खूब सारी जानकारियां एकत्र की जाएगी । इसके बाद सब दोस्तों ने मेरे इस शहर के बारे में काफ़ी अच्छी-खासी जानकारी एकत्र की जो इस प्रकार है :- मैड्रिड (madrid) स्पेन की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। मैड्रिड (madrid), देश और मैड्रिड (madrid)क्षेत्र के समुदाय दोनों के केंद्र में मंझनारेस (Manzanares) नदी पर स्थित है, स्पेन (spain) की राजधानी के रूप में, सरकार की सीट, स्पेनिश सम्राट का निवास, मैड्रिड देश का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। यह समुद्र के स्तर से कुछ 2,120 फीट (646 मीटर) की ऊँचाई पर मेसेटा (स्पेनिश शब्द मेसा, "टेबल") से प्राप्त रेत और मिट्टी के एक अविच्छिन्न पठार पर स्थित है, जो इसे उच्चतम राजधानियों में से एक बनाता है।  सिएरा डी गुआडरमा (Sierra de Guadarrama) की निकटता के साथ यह स्थान, ...

A smart women part 3 ( एक विदेशी महिला का सन्देश )

             उस विदेशी महिला का सन्देश बहुत दिन तक ना आने के कारण मुझे लगा कि उसने अपना विचार किसी कारण से बदल दिया होगा।

तभी उसका एक दिन अचानक से सन्देश आता है और अपने सन्देश में वो महिला कहती है कि मेरी माँ कि तबियत बहुत ख़राब हो गयी थी जिस कारण से मैं तुमसे  बात नहीं कर पा रही थी।

अब मेरी माँ की  तबियत ठीक है। और  मेरे साथ व्यवसाय  करने के तुम्हारे  इस विचार से मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। फिर मैंने पूछा की हम कैसे व्यवसाय कर पायेंगे हम लोग एक दूसरे से काफ़ी दूर एक अलग देश में रहते है।

फिर उसने कहा कि  मैं तुम्हारे  साथ एक बड़ा व्यवसाय करना चाहती हूं जिसके लिए ज्यादा पैसो की  जरूरत होंगी। और मेरे पास एक ऐसी तरकीब  है जिससे हम लोगो को बहुत पैसे मिल सकते है और मैं पैसे मिलने के बाद खुद तुम्हारे देश में आउंगी तुम्हारे साथ व्यवसाय करने के लिए। मै इंग्लैंड में स्थित  एक बैंक में ऑडिटर  के पद  पर काम करती हूं तो मुझे यहाँ पर एक ऐसे व्यक्ति  का नाम और उसके बारे में कुछ ऐसी जानकारी मिली है जिससे हम दोनों अपने मकसद में कामयाब हो सकते है।

मुझपर  तुम्हारा विश्वास  और अधिक बढ़ाने  के लिए मैं तुम्हे  अपने घर का पता और मोबाइल नंबर साझा  करती हूं। पर मेरे नंबर पर कॉल ना करना क्युकि बैंक मेरे नंबर को कभी भी ट्रैक कर सकता है खाली हम लोग एक दूसरे को सन्देश भेज कर ही बात कर सकते है। अब मैं तुम्हे बताती हूं की जिस व्यक्ति की जानकारी मिली है उसके खाते  में 40 लाख डॉलर  की राशि  पड़ी हुई है और ये रकम इतनी बड़ी है की हम लोग एक अच्छा  सा व्यवसाय एक दूसरे के साथ मिल कर शुरू कर सकते है।

                  उस विदेशी महिला का ये सन्देश पढ़ कर मै सोच में पड़  गया कि  ये तो सच में एक अच्छी और बड़ी रकम है पर दूसरी तरफ मेरा मन ये भी कह रहा था कि ये झूठ  तो नहीं बोल रही है और कही मैं किसी बड़ी मुसीबत  में ना फंस जाऊं।  अब मुझे एक डर सा लगने लगा कि अगर मैं इसमें फंस  गया तो मेरा क्या होगा।

 और मेरे दामन पर हमेशा के लिए एक दाग  लग जायेगा। एक रात मैंने यही सोचते सोचते बिता दी।
                 फिर अगले दिन उसका सन्देश आया उसमे वो कहती है कि अब मै तुम्हे बताती हु कि हम लोग कैसे उस राशि को पा सकते है और क्यों। इस राशि को पाने का सबसे पहला कारण है कि जिसका खाता है उसकी मौत 2009 में हो चुकी थी। और वो पेशे से एक व्यवसायी  था और उस राशि को लेने के लिए अभी तक कोई नहीं आया है तो अगर तुम ये दिखा दो कि तुम उसके व्यसाय  के सहयोगी थे तो हम लोग ये रकम हासिल कर सकते है।
               
              आगे जारी है............. 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक डर की शुरुआत : कुचिसाके ओना (Kuchisake Onna)

ओइजा(Ouija) बोर्ड की हकीकत जानने के बाद अब मुझे इन सब में रूचि पहले से ज्यादा बढ़ गयी।  फिर उसके बाद का वीडियो (video) चार्ली - चार्ली (charlie) गेम से सम्बंधित था जिसको खेलने के लिए आपको पेंसिल (pencil) और पेपर (paper) की जरुरत होंगी और जिससे  चार्ली ( charlie) की आत्मा को बुलाया जाता है। इस गेम (game) के बारे में  बताते है कि इसको कोई बीच में नहीं छोड़ के जा सकता है। कुछ वीडियो (video) में ये दिखाया भी गया कि जिसने बीच में इस गेम (game) को छोड़ा उसके साथ कुछ ना कुछ बुरा हुआ।        अब चार्ली - चार्ली (charlie) गेम (game) के वीडियो (video) को देखने के बाद मेरे अंदर ये सब देखने की रूचि और बढ़ी। फिर जो मैंने देखा वो शायद ज्यादा ही डरावना था पर उसकी कहानी बड़ी रोचक थी जिसकी वजह से बिना डर के मैंने उस वीडियो को  देखा। वीडियो में एक जापानी महिला जिसका नाम कुचिसाके  ओना ( kuchisake onna), के बारे में बताया जाता है।  उस वीडियो (video) में बताया जाता है कि  कैसे उसको बदसूरत बना दिया जाता है उसके पति के  द्वारा। उसका पति उसके मुँह के कोनो ...

एक डर की शुरुआत : ओइजा (Ouija) बोर्ड

         एक दिन मैं जब यूट्यूब (youtube) पर  कुछ वीडियो (video) देखने चला तो मेरी नज़र  में एक वीडियो (video) ऐसा पड़ा जो पॉपी (poppy) के गाने पर आधारित था पर शायद ये किसी चीज की  शुरुआत थी कोई ऐसी चीज जो मेरे जीवन में पहली बार होनी थी। अब मैंने उस वीडियो (video) को पूरा देखा तो मुझे उसको देखकर जैसे कुछ जिज्ञासा हुई कि  पॉपी ( poppy) के गाने वाले वीडियो और देखे जाये और उसका गाना सुनने में भी बहुत अच्छा लगा तो उससे  मेरे मन में हलचल सी हुई। अब जब मैंने उसके गाने के  वीडियो देखे वो सब अच्छे लगे तो मुझे पॉपी (poppy) को जानने की इच्छा हुई तब बाद में मुझे पता लगता है कि पॉपी (poppy) इल्लुमिनाति (Illuminati) के लिए काम करती है।            अब इल्लुमिनाति मेरे लिए एक नया शब्द था तो मुझे लगा क्यों ना अब पूरा एक तरफ से जानने की कोशिश की जाये कि आखिर है क्या ये। पॉपी (poppy) के बारे में काफ़ी कुछ अब मुझे पता चल चुका था जैसे उसका चेहरा एक अभिव्यक्तिहीन चेहरा है और उसके बारे में ये भी बताते है कि उसके वीडियो म...