Skip to main content

मैड्रिड (madrid) शहर के बारे में

     एक दिन जब हमारे कुछ दोस्तों में कही विदेश जाने की चर्चा होने लगी थी तब सब अपनी अपनी पसंद की बाहर की जगहों के नाम गिनाने लगे । फिर ज्यादातर दोस्तों ने एक शहर के बारे में बोला जो था मैड्रिड ( madrid)। फिर सब दोस्तों ने यह तय किया कि अगले दिन इसके बारे में खूब सारी जानकारियां एकत्र की जाएगी । इसके बाद सब दोस्तों ने मेरे इस शहर के बारे में काफ़ी अच्छी-खासी जानकारी एकत्र की जो इस प्रकार है :- मैड्रिड (madrid) स्पेन की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। मैड्रिड (madrid), देश और मैड्रिड (madrid)क्षेत्र के समुदाय दोनों के केंद्र में मंझनारेस (Manzanares) नदी पर स्थित है, स्पेन (spain) की राजधानी के रूप में, सरकार की सीट, स्पेनिश सम्राट का निवास, मैड्रिड देश का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। यह समुद्र के स्तर से कुछ 2,120 फीट (646 मीटर) की ऊँचाई पर मेसेटा (स्पेनिश शब्द मेसा, "टेबल") से प्राप्त रेत और मिट्टी के एक अविच्छिन्न पठार पर स्थित है, जो इसे उच्चतम राजधानियों में से एक बनाता है।  सिएरा डी गुआडरमा (Sierra de Guadarrama) की निकटता के साथ यह स्थान, ...

स्पेनिश ( spanish) तितली ( mariposa) से दोस्ती

          थोड़े दिन बात करने के बाद मैंने उस लड़की का नाम 'Mariposa' रखा जिसे हिंदी में तितली (butterfly) कहते है। ये नाम उसको बहुत पसंद आया और मै जब जब उसको इस नाम से बुलाता था तो उसके चेहरे पर एक ख़ुशी आती थी जिसे वो अपने सन्देश के जरिये व्यक्त करती थी।
 फिर मैंने उससे पूछा कि तुम किसी कंपनी(company) में नौकरी करती हो क्या?  तो उसने बताया कि मैं  नौकरी नहीं मेरी एक दुकान है जिसमे स्पोर्ट्स (sports) से सम्बंधित सामान है। और मैं एक जिम ट्रेनर (trainer) भी हूं। फिर उसने कुछ तस्वीरे अपनी दुकान की  मेरे साथ साँझा की।
       
 एक दिन मै काफ़ी व्यस्त था तो उससे बात नहीं कर पाया तो उसने मुझे सन्देश भेजे थे जिसमे उसने लिखा था कि  मेरा आज एक्सीडेंट (accident) हो गया,  उसने अपने सन्देश में बस इतना ही लिखा था। फिर मैंने जब उसका सन्देश पढ़ा तो मै परेशान हो गया कि कही ज्यादा चोट तो नहीं आयी फिर मैंने उससे पूछा कि तुम ठीक हो 'Mariposa' ज्यादा चोट तो नहीं आयी तुम्हे। फिर वो मुझे अपनी एक तस्वीर साँझा(share) करती है और कहती है कि नहीं ज्यादा नहीं लगी मामूली चोट आयी है बस। फिर मै कहता हु कि अपना ख्याल रखना।

             उसके कुछ दिन बाद  जब वो पूरी तरह ठीक हो जाती है तो एक दिन मुझसे पूछती है कि तुमने मेरा नाम 'Mariposa' (butterfly) क्यों रखा। फिर मैंने कहा कि कुछ खास नहीं बस ऐसे ही मन में आया कि ये नाम अच्छा लगेगा तुम्हारे ऊपर तो रख दिया। फिर उसने आगे कुछ नहीं पूछा। उससे बात करते करते आठ महीने हो गए फिर मैंने उससे पूछा कि तुम  व्हाट्सएप्प (whatsapp) एप्लीकेशन ( application) का उपयोग  करती  हो क्या?  अगर हाँ तो अपना  व्हाट्सप्प (whatsapp) नंबर ( number) दो। फिर उसका सन्देश आता है जिसमे वो कहती है कि हाँ मै व्हाट्सएप्प ( whatsapp) का इस्तेमाल करती हूं।
पर जब वो अपना व्हाट्सएप्प (whatsapp) नंबर पहली बार देती है तो कुछ गलत बताती है फिर मैं जब उससे पूछता हूं कि ये तो गलत नंबर है तो वो हँसने लगती है और दुबारा से सही नंबर देती है।
             एक दिन मैंने सोचा मैं उससे कॉल (call) पर तो बात नहीं कर पाउँगा क्युकि मै स्पेनिश (spanish) तो बिल्कुल भी नहीं बोल पाउँगा और ना ही समझ पाउँगा और उसने भी कहा था कि मुझे सिर्फ स्पेनिश (spanish) ही आती है बाकि और कोई भाषा नहीं। तब मुझे उसकी आवाज सुननी थी तो मैंने उससे कहा कि कोई अपनी आवाज की  रिकॉर्डिंग ( recording ) करके व्हाट्सएप्प (whatsapp) पर भेजो फिर उसने थोड़ी देर बाद ही अपनी आवाज की रिकॉर्डिंग (recording) भेजी। उसकी एक बात मुझे शुरु से अच्छी लगी है कि वो किसी बात को लेकर मना नहीं करती थी। अब मैंने उसकी रिकॉर्डिंग सुनी तो कुछ समझ मे तो नहीं आया पर अच्छा लगा उसकी आवाज को सुनकर।
             एक साल तक हम लोगो ने अच्छे से बात की फिर एक दिन वो कहती है कि मेरी शादी होने वाली है। मैंने उससे पूछा कि तुम  तो कह रही थी कि अभी दो साल तक नहीं होंगी शादी मेरी, फिर कैसे अचानक से,  तो वो बताती है कि मेरे घर में सबने लड़का पसंद कर लिया  जल्दी तो अब तो करनी ही पड़ेगी। तब मैंने उसे उसकी शादी तय होने की ख़ुशी में बधाई दी। अब वो बहुत व्यस्त रहने लगी फिर अपने काम में। फिर कुछ दिन बाद उसने अपनी कुछ तस्वीरे साझा ( share) की मुझसे उसके बाद कहने लगी की अब हम तुमसे बात नहीं कर पायंगे और उसके बाद उसने अपना उस एप्लीकेशन (application) से अकाउंट (account) बंद कर दिया और व्हाट्सएप्प (whatsapp) से ब्लॉक (block) कर दिया। फिर उसके ऐसे करने से मुझे थोड़ा अजीब तो लगा पर कर भी क्या सकते थे। उसके बाद से आज तक हमलोगो की कोई बात नहीं हो  पायी फिर दुखी मन के साथ मैंने ये मान लिया कि मैंने एक अपना अच्छा दोस्त खो दिया।
         



            

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक डर की शुरुआत : कुचिसाके ओना (Kuchisake Onna)

ओइजा(Ouija) बोर्ड की हकीकत जानने के बाद अब मुझे इन सब में रूचि पहले से ज्यादा बढ़ गयी।  फिर उसके बाद का वीडियो (video) चार्ली - चार्ली (charlie) गेम से सम्बंधित था जिसको खेलने के लिए आपको पेंसिल (pencil) और पेपर (paper) की जरुरत होंगी और जिससे  चार्ली ( charlie) की आत्मा को बुलाया जाता है। इस गेम (game) के बारे में  बताते है कि इसको कोई बीच में नहीं छोड़ के जा सकता है। कुछ वीडियो (video) में ये दिखाया भी गया कि जिसने बीच में इस गेम (game) को छोड़ा उसके साथ कुछ ना कुछ बुरा हुआ।        अब चार्ली - चार्ली (charlie) गेम (game) के वीडियो (video) को देखने के बाद मेरे अंदर ये सब देखने की रूचि और बढ़ी। फिर जो मैंने देखा वो शायद ज्यादा ही डरावना था पर उसकी कहानी बड़ी रोचक थी जिसकी वजह से बिना डर के मैंने उस वीडियो को  देखा। वीडियो में एक जापानी महिला जिसका नाम कुचिसाके  ओना ( kuchisake onna), के बारे में बताया जाता है।  उस वीडियो (video) में बताया जाता है कि  कैसे उसको बदसूरत बना दिया जाता है उसके पति के  द्वारा। उसका पति उसके मुँह के कोनो ...

एक डर की शुरुआत : ओइजा (Ouija) बोर्ड

         एक दिन मैं जब यूट्यूब (youtube) पर  कुछ वीडियो (video) देखने चला तो मेरी नज़र  में एक वीडियो (video) ऐसा पड़ा जो पॉपी (poppy) के गाने पर आधारित था पर शायद ये किसी चीज की  शुरुआत थी कोई ऐसी चीज जो मेरे जीवन में पहली बार होनी थी। अब मैंने उस वीडियो (video) को पूरा देखा तो मुझे उसको देखकर जैसे कुछ जिज्ञासा हुई कि  पॉपी ( poppy) के गाने वाले वीडियो और देखे जाये और उसका गाना सुनने में भी बहुत अच्छा लगा तो उससे  मेरे मन में हलचल सी हुई। अब जब मैंने उसके गाने के  वीडियो देखे वो सब अच्छे लगे तो मुझे पॉपी (poppy) को जानने की इच्छा हुई तब बाद में मुझे पता लगता है कि पॉपी (poppy) इल्लुमिनाति (Illuminati) के लिए काम करती है।            अब इल्लुमिनाति मेरे लिए एक नया शब्द था तो मुझे लगा क्यों ना अब पूरा एक तरफ से जानने की कोशिश की जाये कि आखिर है क्या ये। पॉपी (poppy) के बारे में काफ़ी कुछ अब मुझे पता चल चुका था जैसे उसका चेहरा एक अभिव्यक्तिहीन चेहरा है और उसके बारे में ये भी बताते है कि उसके वीडियो म...

मैड्रिड (madrid) शहर के बारे में

     एक दिन जब हमारे कुछ दोस्तों में कही विदेश जाने की चर्चा होने लगी थी तब सब अपनी अपनी पसंद की बाहर की जगहों के नाम गिनाने लगे । फिर ज्यादातर दोस्तों ने एक शहर के बारे में बोला जो था मैड्रिड ( madrid)। फिर सब दोस्तों ने यह तय किया कि अगले दिन इसके बारे में खूब सारी जानकारियां एकत्र की जाएगी । इसके बाद सब दोस्तों ने मेरे इस शहर के बारे में काफ़ी अच्छी-खासी जानकारी एकत्र की जो इस प्रकार है :- मैड्रिड (madrid) स्पेन की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। मैड्रिड (madrid), देश और मैड्रिड (madrid)क्षेत्र के समुदाय दोनों के केंद्र में मंझनारेस (Manzanares) नदी पर स्थित है, स्पेन (spain) की राजधानी के रूप में, सरकार की सीट, स्पेनिश सम्राट का निवास, मैड्रिड देश का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। यह समुद्र के स्तर से कुछ 2,120 फीट (646 मीटर) की ऊँचाई पर मेसेटा (स्पेनिश शब्द मेसा, "टेबल") से प्राप्त रेत और मिट्टी के एक अविच्छिन्न पठार पर स्थित है, जो इसे उच्चतम राजधानियों में से एक बनाता है।  सिएरा डी गुआडरमा (Sierra de Guadarrama) की निकटता के साथ यह स्थान, ...