एक दिन जब हमारे कुछ दोस्तों में कही विदेश जाने की चर्चा होने लगी थी तब सब अपनी अपनी पसंद की बाहर की जगहों के नाम गिनाने लगे । फिर ज्यादातर दोस्तों ने एक शहर के बारे में बोला जो था मैड्रिड ( madrid)। फिर सब दोस्तों ने यह तय किया कि अगले दिन इसके बारे में खूब सारी जानकारियां एकत्र की जाएगी । इसके बाद सब दोस्तों ने मेरे इस शहर के बारे में काफ़ी अच्छी-खासी जानकारी एकत्र की जो इस प्रकार है :- मैड्रिड (madrid) स्पेन की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। मैड्रिड (madrid), देश और मैड्रिड (madrid)क्षेत्र के समुदाय दोनों के केंद्र में मंझनारेस (Manzanares) नदी पर स्थित है, स्पेन (spain) की राजधानी के रूप में, सरकार की सीट, स्पेनिश सम्राट का निवास, मैड्रिड देश का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। यह समुद्र के स्तर से कुछ 2,120 फीट (646 मीटर) की ऊँचाई पर मेसेटा (स्पेनिश शब्द मेसा, "टेबल") से प्राप्त रेत और मिट्टी के एक अविच्छिन्न पठार पर स्थित है, जो इसे उच्चतम राजधानियों में से एक बनाता है। सिएरा डी गुआडरमा (Sierra de Guadarrama) की निकटता के साथ यह स्थान, ...
उन दिनों मैं फेसबुक के माध्यम से अपने देश के बाहर के लोगो से मित्रता करने में लगा हुआ था। अलग अलग देशो के लोगो से मित्रता करने के लिए मैंने अपनी मातृभाषा को अनुवाद करके उनसे उनकी ही भाषा मे सन्देश भेज कर मित्रता करनी शुरु कर दी।
अब मुझसे फेसबुक पर धीरे धीरे विदेश में बैठे लोग जुड़ने लगे और मुझे उनसे अलग अलग भाषा में बात करने में एक अलग ही ख़ुशी होती थी। फिर एक दिन मुझे एक विदेशी महिला का फेसबुक पर सन्देश आया।
उसने अपने सन्देश में कहा था की मैं आपसे मित्रता करनी चाहती हूं और आप मुझे एक सही इंसान लग रहे है।
फिर मैं इस सोच में पड़ गया उसके इस सन्देश से कि मैं कैसे उसके लिए सही इंसान कुछ समझ में नहीं आ रहा था। उसका सन्देश मुझे सोचने पर मजबूर कर रहा था कि इस महिला से बात की जाये या नहीं। उसके बाद फिर अगले दिन उसका सन्देश आया कि मुझे आपके साथ एक व्यवसाय शुरू करना है। आगे कहने लगी कि मुझे आपकी सहमति चाहिए अगर आप मेरे इस सुझाव से सहमत है तो आप मुझे अपनी राय दें। अब मैं सोचने लगा कि ऐसे ना तो अभी मै इस महिला को जानता हूं और ना ही इसके बारे में ज्यादा कुछ पता फिर कैसे इसके साथ कोई व्यवसाय। उस समय मुझे व्यवसाय तो करना था पर ऐसे किसी इंसान के साथ नहीं जो एक तो दूसरे देश में और ऊपर से उसके बारे मे कुछ पता नहीं। काफ़ी कुछ सोचने के बाद मैंने उसको उसके सन्देश का उत्तर दिया कि मैं भी आपसे मित्रता और व्यवसाय करना तो चाहता हूं पर आप मुझे अपने बारे में कुछ बताये। मैं आपको जानने के बाद ही आपके साथ व्यवसाय करने के लिए तैयार हो सकता हूं।
इसके बाद उस महिला का काफ़ी बड़ा सन्देश आया जिसमे उसने अपने जीवन के बारे में काफ़ी कुछ बताया जिसको पढ़ने के बाद मुझे थोड़ा भरोसा उस पर बढ़ने लगा और लगा कि उसके साथ व्यवसाय किया जा सकता है। उसने अपने सन्देश में लिखा था.......
आप मेरे जीवन के बारे में जानना चाहते है शायद आपको मुझ पर विश्वास करना थोड़ा कठिन हो रहा है वही दूसरे छोर पर मै आप पर बिना कुछ जाने विश्वास कर रही हूं। फिर भी मैं आपको अपने जीवन के बारे में बताती हूं।
मेरा बचपन पेरिस में गुज़रा था। 12 साल तक मैं वही पर थी फिर किसी कारण से मुझे पेरिस को छोड़ना पड़ा। उसके बाद मैं लंदन में आ गयी वही पर मैंने अपनी सारी पढ़ाई पूरी की।
पढ़ाई पूरी करने के बाद मेरी नौकरी एक बैंक में एक ऑडिटर के पद पर लग गयी। नौकरी लगने के बाद मैंने अपनी पसंद के एक लड़के से शादी कर ली।
सब कुछ मेरे जीवन में अच्छा चल रहा था। शादी के एक साल मैंने एक बेटे को जन्म दिया और इससे मेरा जीवन काफ़ी सुखमय हो गया था। मैं अपनी और अपने बेटे की तस्वीर आपसे साझा करती हूं।
आगे उस विदेशी महिला ने अपनी और अपने बेटे की तस्वीर भी साझा की और फिर मैंने देखा कि उसके बेटे कि तस्वीर में RIP लिखा हुआ था जिसे देख के मेरे होश उड़ गए।
उसके बाद जैसे मेरे अंदर जिज्ञासा कि बाढ़ आ गयी और मैंने उस महिला से थोड़ा और विस्तार से बताने के लिए कहा।
आगे जारी है............

nice story line. do complete asap.
ReplyDeleteThnks bro.
Delete