Skip to main content

Posts

मैड्रिड (madrid) शहर के बारे में

     एक दिन जब हमारे कुछ दोस्तों में कही विदेश जाने की चर्चा होने लगी थी तब सब अपनी अपनी पसंद की बाहर की जगहों के नाम गिनाने लगे । फिर ज्यादातर दोस्तों ने एक शहर के बारे में बोला जो था मैड्रिड ( madrid)। फिर सब दोस्तों ने यह तय किया कि अगले दिन इसके बारे में खूब सारी जानकारियां एकत्र की जाएगी । इसके बाद सब दोस्तों ने मेरे इस शहर के बारे में काफ़ी अच्छी-खासी जानकारी एकत्र की जो इस प्रकार है :- मैड्रिड (madrid) स्पेन की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। मैड्रिड (madrid), देश और मैड्रिड (madrid)क्षेत्र के समुदाय दोनों के केंद्र में मंझनारेस (Manzanares) नदी पर स्थित है, स्पेन (spain) की राजधानी के रूप में, सरकार की सीट, स्पेनिश सम्राट का निवास, मैड्रिड देश का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। यह समुद्र के स्तर से कुछ 2,120 फीट (646 मीटर) की ऊँचाई पर मेसेटा (स्पेनिश शब्द मेसा, "टेबल") से प्राप्त रेत और मिट्टी के एक अविच्छिन्न पठार पर स्थित है, जो इसे उच्चतम राजधानियों में से एक बनाता है।  सिएरा डी गुआडरमा (Sierra de Guadarrama) की निकटता के साथ यह स्थान, ...
Recent posts

रोती हुई महिला : La Llorona

रोती हुई महिला : La Llorona  एक महीने तक ये सब जानने के बाद मेरे अंदर एक डर सा आ गया था ये डर क्या था कुछ पता नहीं पर मेरा मस्तिष्क और ज्यादा videos देखने के लिए सोच रहा था। पर किसी कारण से उससे ज्यादा नहीं देखना हो पाया और अपने काम में व्यस्त रहने लगा। उसके बाद एक साल तक इससे सम्बंधित एक भी video नहीं देखे। उसके बाद एक दिन जब मन उदास था और फिर कुछ पुराने videos की याद आ गयी जैसे ' Kuchisake Onna',  ' Illuminati' आदि। उसके बाद एक दिन एक वीडियो में ' La Llorona ' के बारे में पता चलता है। अगर आपने इससे पहले La Llorona का नाम नहीं सुना था या उसके बारे नहीं जानते थे तो मैं उसकी कहानी के बारे में बताता हूं जो की इस प्रकार है :- मेक्सिको के उत्तरी भाग में मारिया नाम की एक खूबसूरत महिला रहती थी जो एक अमीर व्यक्ति जिसका नाम रैंचो होता है, उससे शादी करती है, जिसके साथ वह दो बच्चों को पालती है।  एक दिन, मारिया अपने पति को एक अन्य महिला के साथ देखती है और एक अंधे गुस्से में, वह अपने बच्चों को एक नदी में डुबो देती है, जिसके बाद वह तुरंत पछतावा करती है।  उन्हें बचाने में अ...

एक डर की शुरुआत : कुचिसाके ओना (Kuchisake Onna)

ओइजा(Ouija) बोर्ड की हकीकत जानने के बाद अब मुझे इन सब में रूचि पहले से ज्यादा बढ़ गयी।  फिर उसके बाद का वीडियो (video) चार्ली - चार्ली (charlie) गेम से सम्बंधित था जिसको खेलने के लिए आपको पेंसिल (pencil) और पेपर (paper) की जरुरत होंगी और जिससे  चार्ली ( charlie) की आत्मा को बुलाया जाता है। इस गेम (game) के बारे में  बताते है कि इसको कोई बीच में नहीं छोड़ के जा सकता है। कुछ वीडियो (video) में ये दिखाया भी गया कि जिसने बीच में इस गेम (game) को छोड़ा उसके साथ कुछ ना कुछ बुरा हुआ।        अब चार्ली - चार्ली (charlie) गेम (game) के वीडियो (video) को देखने के बाद मेरे अंदर ये सब देखने की रूचि और बढ़ी। फिर जो मैंने देखा वो शायद ज्यादा ही डरावना था पर उसकी कहानी बड़ी रोचक थी जिसकी वजह से बिना डर के मैंने उस वीडियो को  देखा। वीडियो में एक जापानी महिला जिसका नाम कुचिसाके  ओना ( kuchisake onna), के बारे में बताया जाता है।  उस वीडियो (video) में बताया जाता है कि  कैसे उसको बदसूरत बना दिया जाता है उसके पति के  द्वारा। उसका पति उसके मुँह के कोनो ...

एक डर की शुरुआत : ओइजा (Ouija) बोर्ड

         एक दिन मैं जब यूट्यूब (youtube) पर  कुछ वीडियो (video) देखने चला तो मेरी नज़र  में एक वीडियो (video) ऐसा पड़ा जो पॉपी (poppy) के गाने पर आधारित था पर शायद ये किसी चीज की  शुरुआत थी कोई ऐसी चीज जो मेरे जीवन में पहली बार होनी थी। अब मैंने उस वीडियो (video) को पूरा देखा तो मुझे उसको देखकर जैसे कुछ जिज्ञासा हुई कि  पॉपी ( poppy) के गाने वाले वीडियो और देखे जाये और उसका गाना सुनने में भी बहुत अच्छा लगा तो उससे  मेरे मन में हलचल सी हुई। अब जब मैंने उसके गाने के  वीडियो देखे वो सब अच्छे लगे तो मुझे पॉपी (poppy) को जानने की इच्छा हुई तब बाद में मुझे पता लगता है कि पॉपी (poppy) इल्लुमिनाति (Illuminati) के लिए काम करती है।            अब इल्लुमिनाति मेरे लिए एक नया शब्द था तो मुझे लगा क्यों ना अब पूरा एक तरफ से जानने की कोशिश की जाये कि आखिर है क्या ये। पॉपी (poppy) के बारे में काफ़ी कुछ अब मुझे पता चल चुका था जैसे उसका चेहरा एक अभिव्यक्तिहीन चेहरा है और उसके बारे में ये भी बताते है कि उसके वीडियो म...

Health Insurance ( स्वास्थ्य बीमा )

                                Health Insurance      आजकल लोग सोचते है कि Health Insurance कि क्या आवश्यकता है बल्कि ये एक ऐसी चीज है जिससे आपकी सारे जीवन की मेहनत की कमाई को एक झटके में जाने से बचाया जा सकता है। आजकल जिस हिसाब से हमलोग पैसा कमाने के लिए अपनी Health से छेड़ छाड़ कर रहे है उससे Health Insurance हमारे लिए बहुत जरुरी हो गया है। और बहुत से लोग इसे पैसे की बर्बादी समझते है क्युकि उन्हें लगता है की मुझे क्या होगा और जितने समय के लिए मैंने  Health Insurance लिया उसमे मुझे कुछ ना हुआ तो मेरे पैसे बेकार ही गए। पर ये सोच गलत है मेरे हिसाब से।             कुछ साल पहले की बात है मै और मेरा दोस्त दीपक बैंक गए हुए थे जहाँ पर दीपक को कुछ काम था। अब हम लोग जैसे बैंक से जाने वाले थे तभी बैंक का एक कर्मचारी हम दोनों को  Health Insurance के बारे में बताने लगा। और वो हम लोगो को समझाता है कि आजकल कब किसको क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता है ...

एक पुरानी धारणा ( An Old Belief )

           उस दिन मुझे एक प्रतियोगी परीक्षा के लिए कानपुर जाना था। कानपुर जाने के लिए  मैं जैसे ही निकलने वाला था तभी सामने वाले घर से किसी के छींकने की आवाज आयी। तब मेरे माता-पिता मुझे थोड़ा रुक कर घर से निकलने के लिए कहने लगे। पर मै इन सब चीज़ो में उस समय विश्वास नहीं करता था पर माता-पिता ने रोका तो उनके कहने से थोड़ी देर बाद ही घर के लिए निकला।               परीक्षा सुबह दस बजे थी और लखनऊ से कानपुर ट्रेन (train) से जाने  में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता था। अब मैं घर से निकलने के बाद स्टेशन पर सात बजकर बीस मिनट पर टिकट (ticket) के साथ,  एक ट्रेन (train) आने वाली थी, उसका इंतज़ार कर रहा था। फिर अचानक से घोषणा होती है कि लखनऊ  से कानपुर वाली ट्रेन आधे घंटे लेट ( late) है। फिर मैं ये सुनकर सोच में पड़ गया कि कानपुर में परीक्षा का केंद्र ( centre) स्टेशन (station) से ना जाने कितनी दूर होगा। अब सब कुछ ट्रेन पर निर्धारित था अगर जल्दी आ गयी तो समय पर परीक्षा देने को मिल जायेगा नहीं तो लेट ( late) होने पर पर...

स्पेनिश ( spanish) तितली ( mariposa) से दोस्ती

          थोड़े दिन बात करने के बाद मैंने उस लड़की का नाम 'Mariposa' रखा जिसे हिंदी में तितली (butterfly) कहते है। ये नाम उसको बहुत पसंद आया और मै जब जब उसको इस नाम से बुलाता था तो उसके चेहरे पर एक ख़ुशी आती थी जिसे वो अपने सन्देश के जरिये व्यक्त करती थी।  फिर मैंने उससे पूछा कि तुम किसी कंपनी(company) में नौकरी करती हो क्या?  तो उसने बताया कि मैं  नौकरी नहीं मेरी एक दुकान है जिसमे स्पोर्ट्स (sports) से सम्बंधित सामान है। और मैं एक जिम ट्रेनर (trainer) भी हूं। फिर उसने कुछ तस्वीरे अपनी दुकान की  मेरे साथ साँझा की।          एक दिन मै काफ़ी व्यस्त था तो उससे बात नहीं कर पाया तो उसने मुझे सन्देश भेजे थे जिसमे उसने लिखा था कि  मेरा आज एक्सीडेंट (accident) हो गया,  उसने अपने सन्देश में बस इतना ही लिखा था। फिर मैंने जब उसका सन्देश पढ़ा तो मै परेशान हो गया कि कही ज्यादा चोट तो नहीं आयी फिर मैंने उससे पूछा कि तुम ठीक हो 'Mariposa' ज्यादा चोट तो नहीं आयी तुम्हे। फिर वो मुझे अपनी एक तस्वीर साँझा(share) करती है और...